
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के विकासखंड गढ़मुक्तेश्वर के सभागार में पंचायत डेवलपमेंट प्लान विषय पर ग्राम पंचायतों के पंचायत सहायक एवं सचिवों का एक दिवसीय प्रशिक्षण का माननीय ब्लॉक प्रमुख एवं खंड विकास अधिकारी विजय कुमार द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया I ब्लॉक प्रमुख ने गांव को आत्मनिर्भर आदर्श गांव बनाने हेतु आह्वान कियाI खंड विकास अधिकारी ने गांव में स्वयं के आय के स्रोत एवं सहभागिता के माध्यम से पंचायत विकास योजना का निर्माण करने का निर्देश दिया इस अवसर पर राष्ट्रीय प्रशिक्षक एवं सामाजिक कार्यकर्ता आशुतोष शर्मा कॉरपोरेट सोशल रिस्पांसिबिलिटी के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की I अंकित भड़ाना ने 16 में वित्त आयोग की दिशा निर्देश पर विस्तार पूर्वक वर्णन किया I इस अवसर पर सहायक विकास अधिकारी पंचायत श्री पवन चिकारा जी , प्रशिक्षक ज्योति शर्मा,प्रशिक्षक मीनू सिंह एवं डॉ दीपक सिंह वरिष्ठ फैकल्टी, डीपीआरसी, हापुड़ उपस्थित थे I
























