
पिलखुवा: सात साल की मासूम के साथ दो चचेरे भाईयों ने किया दुष्कर्म
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र में 7 साल की मासूम बच्ची के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। इस घटना से हर कोई हैरान है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि तथ्यों के आधार पर गहनता से जांच की जा रही है।आरोपियों के पकड़ने के लिए पुलिस की टीमें गठित की गई है। हालांकि दोनों आरोपी फिलहाल फरार हैं। पुलिस ने मामले में अभिषेक पुत्र सुनील तथा निक्की पुत्र दुष्यत के खिलाफ मुकद्दमा दर्ज किया है।
क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 7 साल की बच्ची घर के बाहर खेल रही थी। तभी पड़ोस में रहने वाला एक युवक बच्ची के पास आया और उसे कोल्ड ड्रिंक दिलाने के बहाने अपने साथ ले गया जहां आरोपी ने अपने चचेरे भाई के साथ मिलकर बच्ची को सुनसान जगह पर ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी वारदात को अंजाम लेकर फरार हो गए। बच्ची की तबीयत बिगड़ने पर परिजनों को मामले का जानकारी हुई जिसके बाद उन्होंने पुलिस को मामले से अवगत कराया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग की पीड़ित महिलाएं अब रविवार को भी डॉ. रुचिका गुप्ता से ले सकेंगी परामर्श: 8979824365

























