
👁 76 views Views
हापुड़, सीमन, (ehapurnews.com): ऑपरेशन स्माइल के अन्तर्गत थाना पिलखुवा पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए गुमशुदा तीन नाबालिग किशोरियों को सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द किया। बरामद तीनों किशोरी आपस में सहेलियां हैं, जो घर से बिना बताये वृंदावन जनपद मथुरा घूमने चली गयी थीं, जहां से पुलिस द्वारा किशोरियों को सकुशल बरामद किया गया है। परिजनों ने सभी की भूरी-भूरी प्रशंसा की है।




























