
👁 21 views Views
हापुड़, सीमन, (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र के गांव रेतोवाली मढेया में संदिग्ध परिस्थितियों में हुई प्रियंका की मौत के मामले में शनिवार को आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण हैंगिंग यानी फंदे से लटकना बताया गया है। पुलिस फिलहाल विभिन्न पहलुओं पर मामले की जांच कर रही है।
ज्ञात हो कि शुक्रवार के समय प्रियंका का शव घर से करीब 500 मीटर की दूरी पर स्थित एक पेड़ पर लटका मिला था। घटना के बाद तक परिजनों ने पुलिस को मामले से अवगत कराया था जिसके बाद पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने मृतका के पति मनवीर समेत आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस की जांच जारी है।

























