VIDEO: दहेज उत्पीड़न मामला: पति समेत चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज










हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ क्षेत्र निवासी एक महिला की गुरुवार को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मामले में पुलिस ने मृतका के पति सहित चार लोगों के खिलाफ रिर्पोट दर्ज कर ली।
मृतका के भाई सतेंद्र का आरोप है कि उसकी बहन सोनी की उसके ससुराल वालों ने परेशान किया। सतेंद्र ने बताया कि 13 फरवरी 2016 को उसकी बहन सोनी की शादी बाबूगढ़ के सुमित के साथ हुई थी। शादी के कुछ समय बाद ससुराल वालों ने विवाहिता पर दहेज का दबाव बनाया। दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुराल वालों ने महिला को प्रताड़ित करना शुरु कर दिया। गुरुवार को जब सोनी का भाई सतेंद्र अपनी बहन से मिलने ससुराल गया तो उसे उसकी बहन की मौत की खबर मिली। यह सूचना मिलने पर मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया।
परिजन महिला को अस्पताल लेकर पहुंचे जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पति सुमित समेत चार आरोपियों के खिलाफ मुकद्दमा दर्ज किया है और जांच में जुट गई है।

किसी भी तरह की जांच और कोविड में होने वाले ब्लड टेस्ट घर बैठे कराएं, Healthians Labs 8755333320







Related Posts

हापुड़ में हर तरफ वाहनों की चैकिंग

🔊 Listen to this हापुड़ में हर तरफ वाहनों की चैकिंगहापुड,सीमन (ehapurnews.com):हापुड जनपद में पुलिस ने सोमवार को हर तरफ संदिग्ध लोगों व वाहनों की जबरदस्त चैकिंग की।चैकिंग का उद्देश्य…

Read more

संभल: जनपद हापुड़ निवासी की हत्या के मामले में पेट्रोल पंप मैनेजर समेत दो गिरफ्तार

🔊 Listen to this संभल: जनपद हापुड़ निवासी की हत्या के मामले में पेट्रोल पंप मैनेजर समेत दो गिरफ्तार हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र के मोहल्ला आदर्श…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

हापुड़ में हर तरफ वाहनों की चैकिंग

हापुड़ में हर तरफ वाहनों की चैकिंग

संभल: जनपद हापुड़ निवासी की हत्या के मामले में पेट्रोल पंप मैनेजर समेत दो गिरफ्तार

संभल: जनपद हापुड़ निवासी की हत्या के मामले में पेट्रोल पंप मैनेजर समेत दो गिरफ्तार

ज्योति संदेश यज्ञ यात्रा

ज्योति संदेश यज्ञ यात्रा

बंदरों के झुंड ने बाइक सवार पर किया हमला

बंदरों के झुंड ने बाइक सवार पर किया हमला

जनपद हापुड़ के युवक ने पहचान छिपाकर दोस्त की बहन के साथ किया दुष्कर्म, मध्य प्रदेश में गिरफ्तार

जनपद हापुड़ के युवक ने पहचान छिपाकर दोस्त की बहन के साथ किया दुष्कर्म, मध्य प्रदेश में गिरफ्तार

बाबूगढ़: किसानों के ट्यूबवेल को चोरों ने फिर बनाया निशाना

बाबूगढ़: किसानों के ट्यूबवेल को चोरों ने फिर बनाया निशाना
error: Content is protected !!