
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की असौड़ा रोड पर स्थित जय विहार कॉलोनी के हालात बेहद खराब है। यहां पर करीब 2 से 3 फीट तक पानी भरा हुआ है जिसकी वजह से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हालात यह है कि लोगों का निकलना मुश्किल हो रहा है। क्षेत्र में बीमारियां पनप रही है। क्षेत्र वासियों की मांग है कि सफाई के नाम पर खर्च होने वाले रुपया आखिर कहां जा रहा है? किसकी जेब भर रही है? इसकी गहनता से जांच पड़ताल होनी चाहिए। इसमें लाखों रुपए का घोटाला मिलेगा।
ताल रिसोर्ट के पास स्टेशन असौड़ा रोड पर स्थित जय विहार कॉलोनी में जलभराव के कारण क्षेत्र वासियों का निकलना दुभर हो रहा है। इलाके में कई फीट तक पानी भरा हुआ है जिसकी वजह से बीमारी पनप रही है। उनकी समस्या का समाधान कोई नहीं कर रहा जिससे लोगों में नाराजगी है।























