
👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): अपर पुलिस महानिदेशक मेरठ जोन मेरठ के निर्देशन में चलाये जा रहे ऑपरेशन CyVazra-1 अभियान के अन्तर्गत थाना साइबर अपराध पुलिस ने एक म्यूल (संदिग्ध) खाता धारक को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध NCRP पोर्टल के माध्यम से थाना साइबर अपराध हापुड़ को विभिन्न राज्यों से कुल 07 शिकायतें प्राप्त हुई थीं, शिकायतों के आधार पर अभियुक्त के खाते में साइबर ठगी के 19,73,339/- रुपये प्राप्त हुए। गिरफ्तार किए गए आरोपी का नाम कर्मवीर पुत्र अजीत निवासी हरिजन वाला कस्बा, थाना बाबूगढ़ है जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।























