
👁 43 views Views
विश्व हिन्दू परिषद द्वारा निशुल्क चिकित्सा जांच शिविर मे 100रोगियो की जांच कर निशुल्क दवाए दी
हापुड, सीमन/सुरेश जैन(Ehapurnews.com): आर एस एस के वरिष्ठ कार्यकर्ता सुरेंद्र कुमार गुप्ता के आवास पर विश्व हिन्दू परिषद के तत्वावधान मे निशुल्क चिकित्सा जांच शिविर आयोजित हुआ। शिविर मे चिकित्सको ने रोगियो के नेत्रो, शूगर, ब्लड प्रेशर, स्कीन एलर्जी आदि की जांच कर निशुल्क दवा दी। विश्व हिन्दू परिषद के विभाग मंत्री सुधीर अग्रवाल चोटी,जिलाध्यक्ष ओमवीर सिंह, अरूण अग्रवाल, आर एस एस के वरिष्ठ कार्यकर्ता सुरेंद्र कुमार गुप्ता, नगर अध्यक्ष गौरव गोयल,नगर मंत्री अर्चित सिघंल आदि उपस्थित थे।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग की पीड़ित महिलाएं अब रविवार को भी डॉ. रुचिका गुप्ता से ले सकेंगी परामर्श: 8979824365
























