
थाना समाधान दिवस में सुनी समस्याएं
हापुड़, सीमन/अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ में थाना समाधान दिवस के दौरान एसडीएम इला प्रकाश, सीओ सिटी अनीता चौहान व थाना प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कुमार ने नागरिकों की समस्याएं सुनीं और उनके त्वरित एवं निष्पक्ष निस्तारण के लिए आवश्यक निर्देश दिए।
थाना समाधान दिवस का मुख्य उद्देश्य भूमि विवादों, राजस्व संबंधी मामलों तथा पुलिस से जुड़ी शिकायतों का समयबद्ध और पारदर्शी समाधान सुनिश्चित करना है। कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों ने जनसुनवाई कर लोगों की शिकायतों को गंभीरता से सुना। जहां कुल 6 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 4 का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। शेष 2 लंबित मामलों के समाधान के लिए पुलिस व राजस्व विभाग की संयुक्त टीमों को मौके पर भेजा गया है, ताकि निष्पक्ष जांच कर शीघ्र कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।
मोना ड्रीम गैलरी से 999/- की शॉपिंग पर 1 GIFT FREE: 9927143205, 7817840559
























