
मेरठ की दलित छात्रा की हत्या के सिलसिले में मेरठ जा रहे हापुड के कांग्रेस जन नज़रबंद
हापुड़,सीमन (ehapurnews.com):जनपद मेरठ के गांव रोहटा निवासी दलित छात्रा की हत्या संबंधी घटना की वास्तुस्थिति की जानकारी प्राप्त करने के मामले में मेरठ जाने वाले हापुड कांग्रेस के जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी को शुक्रवार को उनके ही घर पर पुलिस ने नजर बंद कर लिया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी ने कहा हैं कि हम कांगेस जन मेरठ की दिवंगत बेटी को अपने श्रद्धासुमन अर्पित करते हैं और सरकार से दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा और न्याय दिलाने की गुहार लगाते हैं। कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी ने कहा हैं कि सरकार ने मेरठ में दलित बेटी की हत्या पर कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल को उसके परिवार से नहीं मिलने दिया। कांग्रेस जन इसकी कड़ी निंदा करते हैं। राकेश त्यागी ने कहा हैं कि सरकार हमें जाने से तो रोक सकती हैं लेकिन हमारी आवाज को नहीं दबा सकती। पूर्व जिलाध्यक्ष सैय्यद अयाजुद्दीन को भी उनके घर पर नजरबंद किया गया। सरकार और प्रशासन के इस कृत्य की पूर्व जिलाध्यक्ष ने कड़ी निंदा की हैं। साथ ही कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी ने मेरठ में दलित बेटी की हत्या पर हंगामा कर रहे दलित समाज के लोगों पर भी एसएसपी अविनाश पांडे द्वारा किए गए बर्बरतापूर्ण व्यवहार और लाठी भांजने के विरोध में सरकार से तत्काल पद से बर्खास्त करने की मांग की हैं।
होलसेल दामों पर खरीदें व बनवाएं कस्टमाईज़ड टाइल्स: 8449930105, 9837824010
























