
हापुड़ः युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के कोतवाली क्षेत्र की आदर्श नगर कॉलोनी में गुरुवार की रात घरेलू विवाद के चलके एक 35 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फंदे से नीचे उतारकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है। पुलिस आगे की जांच में जुटी है।
जानकारी के अनुसार मृतक कैलाश (35 वर्ष) जो की बुलंदशहर जिले के थाना अरनिया के गांव बड़गांव का निवासी है। वह वर्तमान में हापुड़ की आदर्श नगर कॉलोनी में रह रहा था। पूछताछ में पता चला है कि गुरुवार की रात कैलाश का अपनी पत्नी गोरा के साथ किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। घरेलू झगड़े से नाराज होकर उसकी पत्नी 7 वर्षीया बेटी को लेकर अपने मायके चली गई। पत्नी के जाने पर कैलाश ने यह कदम उठा लिया। थाना प्रभारी मनीष चौहान ने बताया के जांच में पारिवारिक क्लेश और आपसी विवाद के कारण आत्महत्या का लग रहा है पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है और सभी पहलुओं और बिंदुओं को ध्यान में रखकर आगे की कार्रवाई की जा रही है पुलिस मामले की जांच कर रही है।
VIKAS GLOBAL SCHOOL || ADMISSION OPEN: NURSERY TO IX & XI : 8710848586, 8710868788
























