
रेड्डी,पटरी व ठेला-खोमचा लगाने वाले पात्र को मिलेंगी आवास जैसी सुविधाएं
हापुड़,सूवि(ehapurnews.com):हापुड कलेक्ट्रेट सभागार कक्ष में गुरुवार को जिलाधिकारी श्रीमती कविता मीना की अध्यक्षता में पीएम स्वनिधि योजना, पीएम आवास योजना एवं यूपी नेडा के कार्यों की संयुक्त बैठक आयोजित की गई। बैठक में तीनों विभागों की योजनाओं के लक्ष्यों, प्रगति एवं लंबित प्रकरणों की बिंदुवार समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने कहा कि- रेहड़ी-पटरी एवं ठेला-खोमचा लगाने वाले सभी पात्र विक्रेताओं का शत-प्रतिशत सर्वे कर पंजीकरण किया जाए।
प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय ऋण के लंबित आवेदनों का निस्तारण 7 दिन में किया जाए।डिजिटल लेनदेन को बढ़ावा देने के लिए लाभार्थियों को UPI से जोड़ने पर विशेष फोकस किया जाए।
ऋण अदायगी में डिफॉल्ट न हो इसके लिए नियमित अनुश्रवण किया जाए।स्वीकृत आवासों का निर्माण समय से पूर्ण कराकर लाभार्थियों को गृह प्रवेश कराया जाए।प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय किस्त के लंबित भुगतान को तत्काल जारी किया जाए। जिन लाभार्थियों के आवास अधूरे हैं, उनका भौतिक सत्यापन कर निर्माण पूर्ण कराया जाए।आवास के साथ शौचालय, बिजली, पानी एवं सड़क कनेक्टिविटी सुनिश्चित की जाए।- PM सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत रूफटॉप सोलर के लक्ष्य को तेजी से पूर्ण किया जाए।सरकारी भवनों, विद्यालयों एवं पंचायत भवनों पर सोलर प्लांट लगवाए जाएं।
सोलर स्ट्रीट लाइट एवं सोलर पंप की खराब इकाइयों की मरम्मत कराई जाए।नागरिकों को सौर ऊर्जा एवं ऊर्जा संरक्षण के लाभों के प्रति जागरूक किया जाए।
जिलाधिकारी ने कहा कि ये तीनों योजनाएं सीधे आमजन से जुड़ी हैं। किसी भी पात्र व्यक्ति को लाभ से वंचित नहीं रखा जाएगा। सभी संबंधित अधिकारी फील्ड में जाकर प्रगति सुनिश्चित करें।
99 स्टोर मिनी मॉल से खरीदें 99 रूपए में गर्ल्स टॉप: 8191820867























