
👁 29 views Views
हापुड़: मीनाक्षी रोड पर गिरा पेड़, यातायात हुआ जाम
हापुड़, सीमन(ehapurnews.com):हापुड़ की मीनाक्षी रोड पर एक पेड़ गिरने से हड़कंप मच गया। आसपास खड़े लोगों ने भाग कर अपनी जान बचाई। बताया जा रहा है कि पेड़ के साथ-साथ बिजली का एक खंभा भी गिर गया। इस दौरान इलाके की विद्युत आपूर्ति भी प्रभावित हो गई। सड़क के बीचो-बीच गिरे पेड़ से यातायात जाम हो गया।
हापुड़ में पिछले कुछ दिनों से बारिश का सिलसिला जारी है। गुरुवार को हापुड़ की मीनाक्षी रोड पर अचानक एक हरा भरा विशाल वृक्ष सड़क पर गिर गया जिससे हड़कंप की स्थिति बन गई। बताया जा रहा है कि इस दौरान बिजली का खंभा भी गिर गया। लोगों ने बिजली विभाग और वन विभाग को मामले से अवगत कराया है।
एक फोन पर कराएं सीवर सैप्टिक टैंक की मशीन द्वारा सफाई: 9219695264
























