
हापुड़, सीमन(ehapurnews.com):जनपद हापुड़ के थाना गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र में धान की रोपाई के लिए गई दो किशोरियों के साथ गांव के ठेकेदार ने बारी-बारी से दुष्कर्म किया। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार मामला 26 जून का है। जब गांव का एक ठेकेदार दो किशोरियों को धान की रोपाई के लिए जंगल में ले गया जहां उसने दोनों को जान से मारने की धमकी देते हुए बारी-बारी से दोनों के साथ दुष्कर्म किया। घर में बताने पर परिजनों की हत्या की धमकी दी। इसके बाद ठेकेदार दोनों को घर छोड़कर चला गया। बताया जा रहा है कि 10 दिन बाद भी रक्तस्राव बंद नहीं हुआ। जब पीड़िता ने परिजनों को मामले से अवगत कराया तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। इसके बाद उन्होंने थाने पहुंचकर पुलिस को मामले से अवगत कराया। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम का गठन किया गया है।
Brainwaves International School: Admissions Open 2026-27 (Playgroup – Grade XI)
























