
हापुड़: पांच लोगों से भरी गाड़ी बनी आग का गोला, हड़कंप
हापुड़, सीमन(ehapurnews.com):जनपद हापुड़ के देहात क्षेत्र में स्थित ततारपुर के पास एक गाड़ी आग का गोला बन गई। इस दौरान हाइवे पर हड़कंप मच गया। कार में सवार लोगों ने किसी तरह अपनी जान बचाई। आग की सूचना पर दमकल की गाड़ियां व पुलिस मौके पर पहुंची जिसने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इसके बाद सभी ने राहत की सांस ली।
मामला बुधवार की रात का बताया जा रहा है। जब हाईवे पर दौड़ती गाड़ी जैसे ही ततारपुर के पास पहुंची तो अचानक उसमें आग लग गई। गाड़ी में पांच लोग सवार थे। सूचना पर दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची जिसने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस दौरान कुछ देर के लिए यातायात प्रभावित रहा। दमकल विभाग ने आग पर काबू पा लिया। गनीमत रही कि किसी को चोट नहीं आई। हालांकि इस दौरान गाड़ी जल कर राख हो गई।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग की पीड़ित महिलाएं अब रविवार को भी डॉ. रुचिका गुप्ता से ले सकेंगी परामर्श: 8979824365
























