
चातुर्मास प्रारंभ होने से पूर्व का अंतिम शुद्ध विवाह मुहूर्त 12 जुलाई को
हापुड़, सीमन(ehapurnews.com): चातुर्मास प्रारम्भ होने से पूर्व का अंतिम शुद्ध विवाह मुहूर्त 12 जुलाई रविवार को है 14 जुलाई से बृहस्पति अस्त हो जाने के कारण 25 जुलाई को देवशयनी एकादशी से पूर्व ही 20 नवंबर तक समस्त मांगलिक शुभकार्य जैसे विवाह, गृहप्रवेश, उपनयन, मुंडन, नामकरण आदि बन्द हो जायेंगे भारतीय ज्योतिष कर्मकांड महासभा अध्यक्ष ज्योतिर्विद पं0 के0 सी0 पाण्डेय काशी वाले ने बताया कि 14 जुलाई को गुरु तारा अस्त होने जाने तथा 16 जुलाई को कर्क संक्रांति होने से 22 जुलाई को भड़लिया नवमी पर भी विवाह मुहूर्त नहीं है अतः लोग परम्परा के नाम पर ही विवाह करेंगे 25 जुलाई शनिवार आषाढ़ शुक्ल एकादशी जिसे देवशयनी एकादशी भी कहा जाता है चातुर्मास प्रारम्भ हो रहा है जो 20 नवम्बर शुक्रवार कार्तिक शुक्ल एकादशी (प्रबोधनी एकादशी ) तक रहेगा पौराणिक मान्यतानुसार इस चार महीने भगवान विष्णु के पाताललोक में योगनिद्रा में जाने से सृष्टि का संचालन संहारकर्ता भगवान शिव करते है अतः चातुर्मास में व्रत -पूजा,मंत्रजप, यज्ञ आदि का विशेष शुभफल धर्मग्रंथों में कहा गया है पुराणों में भगवान विष्णु के शयनकाल के सम्बन्ध में दो मत कथा आती है एक कथा विष्णु पुराण, ब्रह्म पुराण के अनुसार भगवान विष्णु ने देवासुर संग्राम के बाद विश्राम की इच्छा व्यक्त की तो उसी समय से चार महीने क्षीरसागर में शयन करते है दूसरी कथा वामन पुराण के अनुसार राजा बलि की भक्ति व दान से प्रसन्न होकर दिए गए वरदान के कारण चार महीने पाताल लोक में राजा बलि के यहाँ निवास करते है इसी समयकाल को चातुर्मास कहा गया है इस समयकाल में वैष्णवजन भगवान विष्णु एवं शैव मत वाले भगवान शिव की विशेष पूजा करते है ब्रह्म पुराण, स्कन्द पुराण, भविष्य पुराण आदि में चातुर्मास के बारे में विस्तार से बताया गया है चातुर्मास के बाद इस वर्ष 20 नवम्बर से पुनः सभी शुभ मंगल कार्य शुरू हो जायेंगे जबकि 21 नवम्बर को शुद्ध विवाह मुहूर्त कार्य प्रारम्भ होगा नवम्बर महीने में 21, 24, 25, 26 तथा दिसंबर महीने में 1, 2, 3, 4,11,12,13 विवाह के शुद्ध मुहूर्त है अर्थात अब जुलाई से लेकर दिसम्बर तक इसवर्ष कुल 11 ही विवाह मुहूर्त है 16 दिसंबर को सूर्य के धनु संक्रांति होने तथा इसके बाद पौष मास लगने से खरमास का आरम्भ हो जाएगा जिससे एक महीने के लिए पुनः सभी मांगलिक कार्य बंद हो जायेंगे जो 15 जनवरी तक रहेगा
द रेमंड शॉप से खरीदें लेटस्ट कलेक्शन: 9149331926























