
डिवाइडर फांदकर नाले में गिरी गाड़ी
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के दिल्ली- लखनऊ हाईवे पर रामपुर सर्विस रोड के पास मंगलवार को एक गाड़ी अनियंत्रित होकर डिवाइडर को फांदते हुए नाले में गिर गई। हादसे में तीन व्यक्ति घायल हो गए जबकि दो अन्य व्यक्ति बच गए। लोगों ने पुलिस को मामले से अवगत कराया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों की सहायता से व्यक्तियों को नाले से बाहर निकाल कर घायलों को अस्पताल पहुंचाया। क्रेन की मदद से गाड़ी को बाहर निकाला गया।
पुलिस के अनुसार नोएडा सेक्टर- 63 के रहने वाले पांच दोस्त गाड़ी से हापुड़ क्षेत्र में किसी शादी समारोह में शामिल होने आए थे। शादी से लौटते समय रात करीब 11:00 बजे रामपुर सर्विस रोड पर गाड़ी चालक ने गाड़ी से नियंत्रण खो दिया। गाड़ी साइड डिवाइडर को फांदते हुए नाले में जा गारी। पुलिस ने घायल राजेंद्र सिंह, हरीश कुमार और बिट्टू को एम्बुलेंस कीं सहायता से अस्पताल में भर्ती कराया। गाड़ी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस ने बताया की घटना का कारण गाड़ी से नियंत्रण खोना हैं। पुलिस घटना की जांच कर रही हैं।
कारपेंटर के कमीशन से पाए छुटकारा, होम बॉस हार्डवेयर से खरीदें दरवाजे की कुंडी: 9568911464
























