
OBC युवाओं के लिए उत्तर प्रदेश सरकार दे रही है मुफ्त “O Level” और “CCC” कम्प्यूटर कोर्स करने का मौका
हापुड, सूवि(ehapurnews.com):उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए पिछडा वर्ग के बेरोजगार युवक-युवतियों हेतु निःशुल्क कम्प्यूटर प्रशिक्षण योजना के ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया जारी है। इण्टरमीडिएट (कक्षा-12) उत्तीर्ण अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के युवा, जिनकी पारिवारिक वार्षिक आय ₹1 लाख तक है, वे भारत सरकार की अधिकृत संस्था NIELIT से मान्यता प्राप्त जनपद में निदेशालय स्तर से चययित संस्थानों के माध्यम से निःशुल्क प्रशिक्षण प्राप्त कर सकते हैं। पूर्व में आवेदन की अंतिम तिथि 10-07-2026 निर्धारित की गयी थी, जिसे बढ़ाकर निदेशालय, पिछडा वर्ग कल्याण, उत्तर प्रदेश लखनऊ द्वारा तिथि 20-07-2026 कर दी गयी है।
योजना की मुख्य विशेषताएं एवं पात्रताः
कोर्स का प्रकारः “ओ” लेवल (अवधि- 1 वर्ष) एवं “सी०सी०सी०” (अवधि 3 माह)।
शैक्षिक योग्यताः अभ्यर्थी का इंटरमीडिएट (12वीं) उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।
आयु सीमाः आवेदक की आयु 18 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
पारिवारिक आयः परिवार की वार्षिक आय ₹1,00,000 से अधिक नहीं होनी चाहिए।
अन्य शर्तः आवेदक बेरोजगार हो तथा किसी अन्य सरकारी छात्रवृत्ति का लाभ न ले रहा हो।
आवेदन कैसे करेंः इच्छुक अभ्यर्थी कम्प्यूटर प्रशिक्षण योजना पोर्टल https://obccomputertraining. upsdc.gov.in के माध्यम से अपना आवेदन कर सकते हैं।
महत्वपूर्ण दस्तावेज एवं प्रक्रियाः ऑनलाइन आवेदन के उपरांत अभ्यर्थियों को आवेदन-पत्र की हस्ताक्षरित हार्डकॉपी (ऑनलाइन प्रिंटआउट) के साथ सभी आवश्यक दस्तावेज (आय, जाति, निवास प्रमाण पत्र, शैक्षिक नलाइन अंकपत्र आदि) कार्यालय जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी, कमरा नम्बर 14, विकास भवन दिल्ली रोड़ हापुड़ में दिनांक 20.07.2026 के सायं 05:00 बजे तक जमा किया जाना अनिवार्य होगा।
We at Kansal Classes are looking for an experienced faculty for science TGT who has a grip on all three parts.Contact us on : 7037494586
























