
पाक्सो एक्ट के तहत टीचर के खिलाफ जांच ने गति पकड़ी
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के एक इंटर कॉलेज में संचालित को-एजुकेशन में पढ़ने वाली 12वीं की छात्रा के साथ यौन उत्पीड़न के मामले में दर्ज मुकदमे में पुलिस ने जांच तेज कर दी है और पोक्सो एक्ट के तहत विद्यालय के शिक्षक की किसी भी क्षण गिरफ्तारी हो सकती है। फिलहाल शिक्षक फरार है। पुलिस रिपोर्ट में विद्यालय में अर्थशास्त्र पढ़ाने वाले टीचर डॉ. विजय कुमार मित्तल को आरोपी बनाया गया है। हापुड़ कोतवाली के दरोगा सौरभ सिंह को जांच सौंपी गई है।
शिक्षा के पेशे को कलंकित करने वाले शिक्षक की हरकत को लेकर हापुड़ में जगह-जगह निंदा हो रही है और शिक्षक को विद्यालय से निकालने की मांग की जा रही है।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग के लिए अब रविवार को भी डॉक्टर शिशिर गुप्ता से लें परामर्श: 8979824365
























