
मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का हुआ शुभारंभ
हापुड, सीमन (ehapurnews.com):जनपद हापुड में कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का शुभारंभ किया गया और साथ ही डीबीटी प्रक्रिया के तहत परिषदीय सरकारी स्कूलो मे पढने वाले बच्चो को यूनीफॉर्म व स्टेशनरी के 1200-1200 रूपए अभिभावको के खाते में धनराशि भेजी गई।
सभागार में वाराणसी से मुख्यमंत्री आदित्यनाथ द्वारा ‘मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना’ का शुभारंभ किया गया। यह योजना प्रदेश के लगभग 12 लाख शिक्षक, शिक्षणेत्तर कर्मचारियों एवं उनके आश्रितों को गुणवत्तापूर्ण कैशलेस स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है।
इसी अवसर पर हापुड के कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश पिछड़ा वर्ग राज्य आयोग के उपाध्यक्ष सूर्य प्रकाश पाल,जिला पंचायत चेयरमैन रेखा नागर,जिलाध्यक्ष कविता माधरे,जिलाधिकारी कविता मीना बीएसए दीपा भाटी आदि ने ससहभागिता की।
समारोह में डी.बी.टी. के माध्यम से प्रति विद्यार्थी ₹1,200 की धनराशि का अंतरण तथा शिक्षकों की सामाजिक सुरक्षा को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के साथ अनुबंध आदान-प्रदान की प्रक्रिया भी संपन्न हुई।
प्रदेश सरकार की यह दूरदर्शी पहल शिक्षा व्यवस्था को और अधिक सशक्त बनाने के साथ-साथ शिक्षकों के कल्याण, कर्मचारियों की सुरक्षा तथा विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के प्रति उसकी अटूट प्रतिबद्धता का प्रमाण है।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग की पीड़ित महिलाएं अब रविवार को भी डॉ. रुचिका गुप्ता से ले सकेंगी परामर्श: 8979824365
























