
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के धौलाना क्षेत्र के गांव देहरा में स्थित स्क्रैप का कारोबार करने वाली फर्म के संचालक ने बोगस फर्मों से खरीद दर्शाकर फर्जी तरीके से 186 करोड रुपए का आईटीसी क्लेम कर लिया। एसआईबी द्वारा की गई फर्म की जांच में इस बात का पता चला है। इसके बाद टीम ने विभाग के खाते में 20 लाख रुपए जमा कराए और खाता ब्लॉक कर दिया। शेष धनराशि भी जल्द ही जमा कराई जाएगी।
देहरा में स्थित शाहनवाज मेटल फर्म, प्लास्टिक और लैड स्क्रैप का कारोबार करती है। फर्म ने दिल्ली की फर्म से केबिल की खरीद की और बिना बिक्री के फर्जी तरीके से आईटीसी क्लेम कर लिया। जीएसटी की एसआईबी के डेटा विश्लेषण के दौरान मामला पकड़ में आया। इसके बाद जीएसटी एसआईबी संयुक्त आयुक्त अजय प्रताप सिंह के नेतृत्व में उपायुक्त विमल कुमार दुबे और सीटीओ सतीश तिवारी ने छापा मार कार्रवाई की। जांच के दौरान पता चला कि दिल्ली की जिस फार्म से खरीद की गई है उस फर्म का पंजीयन पूर्व में ही निरस्त हो चुका है। इसके बाद फर्म संचालक ने विभाग को चूना लगाने के लिए 186 करोड रुपए की आईटीसी क्लेम कर ली। फिलहाल अधिकारी 20 लाख रुपए विभाग के खाते में जमा कराए हैं।
लाजपत नगर, चांदनी चौक का माल अब हापुड़ से खरीदें, 390 रुपए से शुरू: 9456414025
























