
हापुड़ की गढ़ रोड बनी तालाब
हापुड़, सीमन/ अशोक तोमर (ehapurnews.com): हापुड़ में हुई कुछ घंटों की बारिश से इलाका जलमग्न हो गया। हापुड़ की गढ़ रोड, मीनाक्षी रोड आदि इलाके पानी में डूब गए जिसकी वजह से लोगों को बेहद परेशानी का सामना करना पड़ा। आपको बता दें कि हापुड़ की गढ़ रोड से बड़ी संख्या में लोगों का आवागमन रहता है। देवनंदिनी फ्लाईओवर से लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तक पानी ही पानी भर गया है। सड़क ने तालाब का रूप धारण कर लिया है जिसकी वजह से क्षेत्र वासियों, राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आपको बता दे की हापुड़ की मीनाक्षी रोड पर स्थित न्यू कासिमपुर में भी कुछ देर की बारिश के कारण जल भराव की स्थिति पैदा हो गई क्षेत्र वासियों ने बताया कि समय पर नालियों की सफाई न होने की वजह से यह स्थिति पैदा हुई है।
लाजपत नगर, चांदनी चौक का माल अब हापुड़ से खरीदें, 390 रुपए से शुरू: 9456414025
























