
हापुड़ में झमाझम बारिश से तापमान में गिरावट
हापुड़, सीमन/ अशोक तोमर (ehapurnews.com): हापुड़ में मंगलवार की दोपहर अचानक मौसम में बदलाव हुआ और सुहावने मौसम के बाद तेज बारिश शुरू हो गई। तेज बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की गई। वहीं प्रदूषण का स्तर भी गिर गया जिससे हवा की गुणवत्ता में सुधार हुआ। संभावना है कि आने वाले कुछ दिनों में बारिश का दौड़ जारी रहेगा जिससे क्षेत्रवासियों को गर्मी से थोड़ी राहत मिलेगी।
हापुड़ में मंगलवार की सुबह हल्की धूप निकली। कहीं गर्मी के कारण लोगों का हाल बेहाल था। दोपहर तक आते-आते अचानक मौसम ने करवट ली। इसके बाद तेज बारिश शुरू हो गई। हापुड़ जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में हुई बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की गई। हापुड़, बाबूगढ़, पिलखुवा आदि इलाकों में बारिश होने से लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली है।
कैलकुलेटर से भी तेज दौड़ेगा दिमाग, सीखें अबेकस (Abacus) व वैदिक मैथ्स (Vedic Maths) 9219237480
























