
“ग्रीष्मकालीन अवकाश के पश्चात विद्यालय पुनः खुला, विद्यार्थियों का उत्साहपूर्ण स्वागत”
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की दिल्ली रोड पर स्थित निज़ामपुर बाईपास के निकट एस ए इंटरनेशनल स्कूल में ग्रीष्मकालीन अवकाश के बाद सोमवार को विद्यालय पुनः खुल गया। लंबे अवकाश के पश्चात विद्यालय परिसर में विद्यार्थियों की चहल-पहल और उत्साह देखने को मिला। विद्यालय परिवार ने सभी विद्यार्थियों का गर्मजोशी से स्वागत किया।
प्रार्थना सभा में विद्यार्थियों को अनुशासन, स्वच्छता, नियमित उपस्थिति तथा नई ऊर्जा के साथ अध्ययन करने के लिए प्रेरित किया गया। विद्यालय की डायरेक्ट जयश्री सिंह तोमर ने सभी शिक्षकों को नए जोश , एवं उत्साह के लिए प्रेरित किया । वही सभी शिक्षकों ने विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए उन्हें नए शैक्षणिक सत्र के लक्ष्यों के प्रति उत्साहित किया।
विद्यालय प्रशासन ने सभी विद्यार्थियों एवं अभिभावकों का सहयोग के लिए आभार व्यक्त करते हुए आशा व्यक्त की कि यह सत्र सभी के लिए ज्ञान, सफलता एवं उपलब्धियों से भरपूर रहेगा।
Admission open (2026-27)
S.A International School
Call- 9258003065
Email-id stasfee.internationalschool@gmail.com























