
रास्ते के विवाद में महिला ने पेट्रोल छिड़क कर किया आत्मदाह का प्रयास
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र में गढ़ थाने के पास एक महिला ने रास्ते के विवाद में खुद पर पेट्रोल छिड़क कर आत्मदाह करने का प्रयास किया। हालांकि मौके पर मौजूद अधिकारियों ने महिला को बचा लिया।
जानकारी के अनुसार गढ़ थाने के पास रास्ते की पटिया डालने को लेकर हुए विवाद की सूचना पर पुलिस प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। भारी फोर्स के सामने एक महिला ने पेट्रोल छिड़ककर आत्मदाह का प्रयास किया। मौके पर मौजूद अधिकारियों ने किसी तरह महिला को बचाया। मौके पर पुलिस-प्रशासन की टीम पहुंची जिसने जांच शुरू की।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग की पीड़ित महिलाएं अब रविवार को भी डॉ. रुचिका गुप्ता से ले सकेंगी परामर्श: 8979824365























