
ससुराल पहुंचे पति ने पत्नी पर किया हमले का प्रयास
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के देहात क्षेत्र में स्थित मोहल्ला प्रभा बिहार में घरेलू विवाद के दौरान एक पति ने अपनी पत्नी पर हमला करने का प्रयास किया। वह बलकटी लेकर प्रभा विहार स्थित ससुराल पहुंचा जहां मौजूद महिला पर उसने हमला करने का प्रयास किया लेकिन पास मौजूद महिला के भाइयों ने उसे बचा लिया और आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस मामूले की जांच कर रही है।
मामला सोमवार का बताया जा रहा है जब एक व्यक्ति अपनी पत्नी पर हमला करने के लिए प्रभा विहार पहुंचा। आरोप है कि पत्नी पर उसने हमला करने का प्रयास किया। तभी आसपास खड़े भाइयों व परिजनों ने उसे पकड़ लिया। इसके बाद आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है।
“द रेमंड शॉप” दे रहे हैं रेडीमेड कलेक्शन पर 50% तक की विशेष छूट: 9149331926






















