
अनियंत्रित होकर पलटी ओवरलोड ई-रिक्शा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के देहात क्षेत्र में एक ओवर लोड ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गई। गनीमत रही किसी को ज्यादा चोट नहीं आई। हालांकि इस दौरान कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित हो गया। लोगों ने ओवरलोड वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
मामला सोमवार का बताया जा रहा है। प्लाईवुड के समान से लदी ओवरलोड पैसेंजर ई-रिक्शा जैसे ही देहात क्षेत्र में पहुंची तो अचानक वह असंतुलित हो गई। ई-रिक्शा चालक भी वाहन को संभाल नहीं पाया। ई-रिक्शा इस कदर ओवरलोड थी कि वह असंतुलित होकर पलट गई। सड़क हादसे के दौरान एकत्र हुए लोगों ने किसी तरह की ई-रिक्शा चालक को बाहर निकाला और वाहन को सीधा कराया।
लाजपत नगर, चांदनी चौक का माल अब हापुड़ से खरीदें, 390 रुपए से शुरू: 9456414025























