
पिलखुवा: स्थानांतरण आदेश का पालन न करने पर राजस्व निरीक्षक ब्रह्मपाल निलंबित
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): नगर पालिका परिषद पिलखुवा के राजस्व निरीक्षक को स्थानांतरण आदेश का पालन न करने पर निलंबित किया गया है। बताया जा रहा है कि स्थानांतरण आदेश की अनदेखी करने पर राजस्व निरीक्षक के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई हुई है।
31 मई को नगर पालिका परिषद पिलखुवा के राजस्व निरीक्षक ब्रह्मपाल का स्थानांतरण नगर निगम शाहजहांपुर किया गया था। इस आदेश में तत्काल प्रभाव से नई तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए थे लेकिन राजस्व निरीक्षक ने कार्यभार ग्रहण नहीं किया जिसके चलते तीन जुलाई को नगर निगम शाहजहांपुर की ओर से शासन को भेजी गई रिपोर्ट में बताया गया कि संबंधित कर्मचारियों ने अब तक नई तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण नहीं किया है। उसके बाद शासन ने उत्तर प्रदेश सरकारी सेवक अनुशासन में अपील नियमावली के तहत उन्होंने निलंबित कर दिया है। निलंबन अवधि के दौरान डीएम कार्यालय हापुड़ से संबध रहने और नियम अनुसार जीवन निर्वाह भत्ता दिए जाने का भी उल्लेख किया गया है।
कैलकुलेटर से भी तेज दौड़ेगा दिमाग, सीखें अबेकस (Abacus) व वैदिक मैथ्स (Vedic Maths) 9219237480























