
पिलखुवा: 19 वर्षीय विवाहिता का फंदे से लटका मिला शव
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के चमनपुरी मौठ गढ़ी में उस समय हड़कंप मच गया जब एक विवाहिता ने फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। महिला को फंदे से लटका देख सभी के होश उड़ गए जिसके बाद उन्होंने पुलिस को मामले से अवगत कराया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। परिवार में कोहराम मचा है।
आपको बता दें कि 19 साल की शबनम पुत्री अख्तर अली निवासी गुरुग्राम का निकाह 21 वर्षीय अनस पुत्र जावेद के साथ छह महीने पहले हुआ था। अनस मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण करता है। वह मजदूरी के लिए बाहर गया हुआ था। मामला रविवार का है जब 19 साल की शबनम ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। जब परिजनों ने फंदे से विवाहिता का शव लटका देखा तो उनके होश उड़ गए। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि मृतका घर पर अकेली थी। पुलिस की जांच जारी है।
घर में है दीमक की समस्या, FREE इंस्पेक्शन के लिए करें कॉल: 8077979922























