
मानकों के विपरीत खनन की वीडियो वायरल
हापुड़, सीमन/संजय कश्यप (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ क्षेत्र में मिट्टी का खनन जोरों पर है। नियमों के विपरीत मिट्टी का खनन हो रहा है जिसकी वजह से क्षेत्रवासी बेहद परेशान है। मौके की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव बिगास के पास मिट्टी के अवैध खनन का कारोबार लगातार बढ़ता जा रहा है। गांव के लोगों ने बताया कि मानकों के विपरीत मिट्टी का खनन किया जा रहा है। सुबह-शाम दिन रात इलाके में ट्रैक्टर l-ट्राली जेसीबी मशीन गरजते रहते हैं। ऐसे में उनका सोना भी दूभर हो रहा है। नौसिखिए इन वाहनों को चलाते हैं जिसके कारण हादसे का खतरा भी मंडराता रहता है। फिलहाल क्षेत्र वासियों ने मानकों के विपरीत हो रहे खनन के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
Deewan Global School, Babugarh || Admission Open: 7055651651























