
नामकरण के अवसर पर सिलेंडर में लगी आग, एक झुलसा
हापुड़, सीमन/अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव लुखराड़ा में एक माह के बच्चे के नामकरण के कार्यक्रम के अवसर पर सिलेंडर में अचानक आग लग गई। आग लगने से हड़कंप मच गया जिसके बाद कुलदीप ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया। इस दौरान वह झुलस गया जिसे अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी।
जानकारी के अनुसार मामला रविवार का है जब गांव लुखराड़ा निवासी कुलदीप पुत्र बिन्नू उर्फ चंद्रवीर के यहां एक माह के बच्चे का नामकरण था। इस अवसर पर जैसे ही खाना बनाने की प्रक्रिया शुरू हुई तो किसी कारण आग लग गई। आग लगने से हड़कंप मच गया। इसी बीच कुलदीप ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया और कंबल की मदद से सिलेंडर को कवर कर लिया जिसके बाद आग तो बुझ गई लेकिन कुलदीप आग की चपेट में आकर झुलस गया। इस दौरान हड़कंप मच गया। इसके बाद घायल को अस्पताल में उपचार हेतु भर्ती कराया।
होलसेल दामों पर खरीदें व बनवाएं कस्टमाईज़ड टाइल्स: 8449930105, 9837824010






















