
👁 22 views Views
गुलावठी पुलिस व स्वाट टीम की पशु चोरों के साथ मुठभेड़, हापुड़ जिला निवासी घायलावस्था में पांच साथियों के साथ गिरफ्तार
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद बुलंदशहर के थाना गुलावठी पुलिस व स्वाट टीम की शनिवार की रात पशु चोर के साथ मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ के दौरान जनपद हापुड़ का वसीम कुरैशी घायलावस्था में अपने पांच साथियों के साथ गिरफ्तार हुआ है जिसके कब्जे से पुलिस को एक अवैध तमँचा, कारतूस, एक महिंद्रा पिकअप व दो चोरी की भैंस बरामद हुई है।
First time in Hapur || Mivan construction 🚧 || Rcc homes: 9557303854























