
जनपद हापुड में विकास कार्यो को दी जाएगी धार
हापुड, सूवि(ehapurnews.com):हापुड कलेक्ट्रेट सभागार में शनिवार को जिलाधिकारी श्रीमती कविता मीना की अध्यक्षता में हापुड जनपद में विकास कार्यों की गति बढ़ाने हेतु महत्वपूर्ण योजनाओं के निर्माण कार्यों की बैठकों का आयोजन किया गया।
जिलाधिकारी ने सांसद निधि / व विधायक निधि एवं मनरेगा के अंतर्गत संचालित कार्यों की बिंदुवार समीक्षा की।जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि सांसद व विधायक निधि से स्वीकृत सड़क, इंटरलॉकिंग, नाली, सामुदायिक भवन एवं विद्यालय मरम्मत के कार्य शीघ्र पूर्ण किए जाएं। लंबित कार्यों का कारण सहित आख्या प्रस्तुत की जाए।मनरेगा के अंतर्गत अमृत सरोवर, गोवंश आश्रय स्थल, ग्रामीण संपर्क मार्ग, वृहद वृक्षारोपण एवं तालाब जीर्णोद्धार के कार्यों में अधिक से अधिक श्रमिकों को रोजगार उपलब्ध कराया जाए। सभी कार्यों की जियो-टैगिंग, फोटो अपलोडिंग एवं ई-मस्टरोल का सत्यापन समय से सुनिश्चित किया जाए। मनरेगा योजना के अंतर्गत जिला स्तरीय समिति (DLC) की बैठक में वित्तीय वर्ष 2026-27 की कार्ययोजना एवं प्रगति की समीक्षा की गई।
-जनपद को 100 दिवस रोजगार उपलब्ध कराने का लक्ष्य दिया गया। वृहद वृक्षारोपण, जल संरक्षण, खेत तालाब एवं आंगनबाड़ी/पंचायत भवन निर्माण को प्राथमिकता दी जाए।
श्रमिकों का शत-प्रतिशत जॉब कार्ड सत्यापन एवं आधार सीडिंग पूर्ण की जाए।
लंबित मजदूरी भुगतान 15 दिन के अंदर DBT से भेजा जाए।
सोशल ऑडिट एवं ग्राम सभा में कार्यों की स्वीकृति अनिवार्य रूप से कराई जाए।
जिला आजीविका मिशन एवं DLCC की बैठक
जिला आजीविका मिशन NRLM एवं जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक में स्वयं सहायता समूहों की प्रगति की समीक्षा की गई।
नये स्वयं सहायता समूहों का गठन कर उन्हें बैंक से ऋण लिंकेज कराया जाए।- समूहों को बैंक सखी, सामुदायिक कैडर एवं उत्पादों के विपणन हेतु प्रशिक्षण दिया जाए।- मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार, ODOP एवं अन्य योजनाओं से समूहों को जोड़ा जाए।आजीविका मिशन के अंतर्गत गठित FPO एवं क्लस्टर को बाजार उपलब्ध कराने हेतु कार्ययोजना बनाई जाए।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी श्रुति शर्मा, जिला विकास अधिकारी, मुख्य चिकित्साधिकारी, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी, समस्त खंड विकास अधिकारी, अग्रणी बैंक प्रबंधक सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
Dhanwantari Distributors का Immurich Capsule अब घर पर बैठे मंगवाएं: 9837700010























