
गढ़मुक्तेश्वर थाना के पियक्कड़ दो दरोगा व एक कांस्टेबल लाइन हाजिर
हापुड, सीमन/रियाज अहमद (ehapurnews.com):पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने गढ़मुक्तेश्वर में थाना में तैनात दो दरोगा व एक कांस्टेबल को लाइन हाजिर कर दिया है।तीनो पुलिस वालो पर पुलिस वर्दी में सार्वजनिक रूप से शराब पीना है।
सोशल मीडिया पर एक फोटो वायरल हो रहा है जिसमें थाना गढ़मुक्तेश्वर पर तैनात उ0नि0 गौरव कुमार, उ0नि0 अजय कुमार व आरक्षी 950 गोपाल चौधरी ने पुलिस वर्दी में शराब का सेवन किया है। यह प्रकरण संज्ञान में आने पर पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने उक्त तीनों पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर किया है।
पुलिस अधीक्षक ने हापुड जनपद के समस्त पुलिसकर्मियों को सचेत किया है कि ऐसा कोई कृत्य न करें जिससे पुलिस की छवि धूमिल हो अन्यथा जीरो टॉलरेंस नीति के तहत कड़ी विभागीय व दण्डात्मक कार्यवाही की जाएगी।
महत्वपूर्ण सूचना – व्यावसायिक वाहन मालिकों हेतु
उत्तर प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार सभी परमिटधारी व्यावसायिक वाहनों में VLTD (Vehicle Location Tracking Device) एवं पैनिक बटन लगवाना अनिवार्य है।
यदि आपके वाहन में अभी तक VLTD स्थापित नहीं है, तो शीघ्र संपर्क कर सरकार द्वारा अनुमोदित VLTD डिवाइस लगवाएं।
Trackcop Security Solutions
अमन सिंघल
📞 8126293996, 8979003261
📍 भगवती गंज, हापुड़























