
हापुड में जिला स्तरीय समन्वय वरिष्ठ वर्ग का तैराकी चैन का ट्रायल
हापुड, सूवि(ehapurnews.com):हापुड के ब्रेन वेव्स स्कूल में शुक्रवार को जिला स्तरीय समन्वय वरिष्ठ वर्ग का तैराकी चैन ट्रायल जिला खेल अधिकारी अरुणा एवं रामानंद राय, सचिव जिला तैराकी संघ हापुड़ की देखरेख में आयोजित किए गया, जिसमें जिले के तैराकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इसमें सीनियर महिला और पुरुष में निम्न बच्चे चैन ट्रायल में सिलेक्ट हुए।
पुरुष वर्ग में वरुण 100 , 50 मीटर फ्रीस्टाइल
आलेख त्यागी 100 , 50 मीटर फ्रीस्टाइल
महिला वर्ग में
पीहुल चौधरी 50 , 400 , 800, 1500 मीटर फ्रीस्टाइल एवं 200 मी आईएम
खुशी आर्या 100 मीटर फ्रीस्टाइल 50 मीटर बैक
पारुल 50 मीटर फ्री स्टाइल
चयनित खिलाड़ियों को 7 तारीख को नोएडा में मंडलीय ट्रायल में भाग लेंगे ।
इस अवसर पर रामानंद राय सचिव स्विमिंग एसोसिएशन, ब्रेनवेव्स स्कूल के डायरेक्टर वैभव गोयल और अकादमिक डायरेक्टर विधु गोयल, स्विमिंग कोच राजीव वर्मा, बनर्जी भारती, वंश एवं प्रीति चौधरी आदि मौजूद रहे।स्कूल के प्रशासन का इस आयोजन में महत्वपूर्ण सहयोग रहा।
मोना ड्रीम गैलरी से 999/- की शॉपिंग पर 1 GIFT FREE: 9927143205, 7817840559























