
रोडवेज बस चालक पर बंदरों ने किया हमला, घायल
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के मेरठ रोड स्थित रोडवेज बस अड्डा परिसर में बंदरों के आतंक से आए दिन यात्रियों व कर्मचारियों को परेशानी होती है। वहीं गुरुवार को बंदरों के एक झुड़ ने रोडवेज बस चालक पर हमला कर उसे घायल कर दिया। घायल बस चालक को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। यात्रियों व कर्मचारियों ने प्रशासन से बंदरों को पकड़वाने की मांग उठाई है। बता दें कि हापुड़ रोडवेज बस अड्डा परिसर से किठौर, मोदीनगर के साथ-साथ ही अन्य ग्रामीण रूटों पर बसों का संचालन होता है। रोजाना हजारों की संख्या में ग्रामीण क्षेत्रों से लोगों का आना-जाना होता है। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक लक्ष्मण सिंह का कहना है कि बंदरों के आतंक के कारण लोग परेशान हैं। उन्होंने कहा कि इस संबंध में अनेक बार प्रशासनिक अधिकारियों को भी सूचित किया जा चुका है, लेकिन बंदरों से निजात नहीं मिल पा रही है और बंदर आए दिन किसी न किसी को नुकसान पहुंचाते ही रहे है।
MONAD UNIVERSITY: ADMISSION OPEN 2026-2027 || Free Education for Girls in Selected Courses: 8475074951,52























