
लखनऊ पीसीसी की बैठक में पहुंचे हापुड़ के कांग्रेसजन
हापुड/लखनऊ,सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के कांग्रेस जन लखनऊ में प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पर पीसीसी की बैठक में हिस्सा लेने के लिए गुरुवार को लखनऊ पहुंचे। जहां उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त प्रभारी राजेंद्रपाल गौतम का उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों से पहुंचे जिलाध्यक्षों और शहर अध्यक्षों ने शीर्ष नेतृत्व द्वारा मनोनीत किए जाने पर उन्हें बधाई दी। नवनियुक्त प्रदेश प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम ने कहा है कि इस बार आगामी चुनावों में भारतीय जनता पार्टी के सामने कांग्रेस पार्टी पूरी मजबूती के साथ खड़ी है। उन्होंने कहा है कि क्षेत्रीय पार्टियां भारतीय जनता पार्टी को हराने में सक्षम नहीं है। अगर भारतीय जनता पार्टी को उत्तर प्रदेश में चुनाव में हराना है तो बहुजन समाज पार्टी की मुखिया बहन कुमारी मायावती को कांग्रेस के साथ गठबंधन में आना होगा। बसपा अकेले लड़कर भाजपा को सिर्फ और सिर्फ यूपी में फायदा पहुंचाने का काम ही कर सकती हैं। कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी ने कहा है कि बहन कुमारी मायावती भले ही दलित समाज से आती हो लेकिन दलित समाज का विश्वास अब बहन कुमारी मायावती पर से पूरी तरह से उठ चुका है क्योंकि दलित समाज अब अच्छी तरह से जान गया है कि उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी को हराने के लिए कांग्रेस की एकमात्र विकल्प है।
इस दौरान OBC कांग्रेस के प्रदेश महासचिव गुलफाम कुरैशी, पूर्व चेयरमैन प्रत्याशी पति अरुण वर्मा, जिला महासचिव व मीडिया प्रभारी गौरव गर्ग आदि लोग मौजूद रहे।
मोना ड्रीम गैलरी से 999/- की शॉपिंग पर 1 GIFT FREE: 9927143205, 7817840559























