
👁 32 views Views
सड़क हादसे में बाइक सवार मां बेटे घायल
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ कोतवाली क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग-9 पर पुराने बाईपास पर गांव सिमरौली स्थित ईवीएस के पास बुधवार की दोपहर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार मां-बेटे घायल हो गए जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। मेरठ के शास्त्री नगर निवासी रोहन कुमार अपनी माता कुसुम लता के साथ बाइक से मेरठ से सिंभावली जा रहे थे कि वह सिमरौली स्थित ईवीएस के पास हादसे का शिकार हो गए। पीछे से आए वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। दोनों घायल हो गए। दोनों का उपचार जारी है।
99 स्टोर मिनी मॉल से खरीदें 99 रूपए में गर्ल्स टॉप: 8191820867






















