
पिलखुवाः इंटरनेट तारों के साथ विद्युत तारों में लगी भीषण आग
हापुड़, सीमन/रियाज अहमद (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुआ के मोहल्ला किशनगंज में गुरुवार की सुबह करीब 11:00 बजे बिजली के खंबे पर लगे इंटरनेट और विद्युत तारों में भीषण आग लग गई। आग लगने से तार धू-धू कर जलने लगे जिससे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई और इलाके की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। लोगों की सूझबूझ से आग पर काफी मशक्कत के बाद काबू पाया जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया। आग लगने से कई घरों के इनवर्टर, बैटरी, एलईडी, पंखे व अन्य विद्युत उपकरण भी क्षतिग्रस्त हो गए वहीं उपभोक्ताओं को आर्थिक नुकसान हुआ है।
स्थानीय लोगों ने बताया कि क्षेत्र में जर्जर विद्युत तारों और बिजली के खम्भों पर अव्यवस्थित ढंग से डाले गए इंटरनेट के तारों की शिकायत विद्युत विभाग से कई बार की गई है जिससे समय रहते भी अधिकारियों ने कोई कार्रवाई नहीं की वही आग लगने का कारण विभाग की लापरवाही का परिणाम है।
अधिशासी अभियंता मनीष यादव ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही विभागीय टीम मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त लाइन को ठीक करके विद्युत आपूर्ति बहाल करने का कार्य तेजी से जारी है।
कमल डोसा प्लाजा पर चखें मधुबन बड़ा व स्वादिष्ट डोसे का स्वाद: 7017570838, 7668606012*






















