
👁 38 views Views
धौलानाः बुजुर्ग का शव मिलने से हड़कम्प
हापुड़, सीमन/अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना धौलाना में गुरुवार की सुबह एक बुजुर्ग व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। वहीं शव की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया है और जांच शुरू कर दी है।
स्थानीय लोगों ने बताया कि वह गुरुवार की सुबह रास्ते से गुजर रहे थे तभी उनकी नजर सड़क किनारे पड़े शव पर गई जिसके बाद लोगों में हड़कम्प मच गया। नागरिकों ने शव की सूचना पुलिस को दी जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच में पता चला की शव किसी बुजुर्ग का प्रतीत होता है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरु कर दी।
मोना ड्रीम गैलरी से 999/- की शॉपिंग पर 1 GIFT FREE: 9927143205, 7817840559























