
👁 23 views Views
अबोध बालिका के साथ रेप के अभियुक्त को 20 साल का कारावास
हापुड, सीमन (ehapurnews.com): ऑपरेशन कन्विक्शन अभियान के अन्तर्गत आरोपियों को न्यूनतम समय में सजा दिलाए जाने के क्रम में हापुड़ पुलिस द्वारा न्यायालय में प्रभावी, सशक्त पैरवी करते हुए 04 वर्षीय मासूम बच्ची को बहला-फुसलाकर ले जाकर दुष्कर्म करने के मामले में एक आरोपी को 20 वर्ष सश्रम कारावास व 10,000/- रुपये के अर्थदण्ड से दंडित कराया गया। अभियुक्त जनपद हापुड के बृजघाट कुष्ठ आश्रम मे रह रहा सागर जोशी है,जो बालिका को टाफी देने के बहाने लालच देकर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया।इस मामले मे पुलिस ने कडी पैरवी की और अभियुक्त की सजा दिलाई।
हापुड़: पायल डिजाइनर कलेक्शन से होलसेल दामों पर खरीदे लेडीज़ कलेक्शन: 7417105068























