
👁 18 views Views
कांवड़ यात्रा को लेकर पुलिस व प्रशासन चौकन्ना
हापुड, सीमन (ehapurnews.com):आगामी कांवड़ यात्रा को लेकर जनपद हापुड का जिला प्रशासन व पुलिस कांवडियों की सुरक्षा व कांवड यात्रा पर निगरानी रखने हेतु पूरी तरह चौकन्ना है।
कांवड यात्रा को सकुशल संपन्न कराए जाने के दृष्टिगत जिलाधिकारी कविता मीना व पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने बुधवार को थाना धौलाना क्षेत्रान्तर्गत गंगनहर पटरी का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया एवं सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
Dhanwantari Distributors का Immurich Capsule अब घर पर बैठे मंगवाएं: 9837700010






















