
हापुड़: वन स्टॉप सेंटर में देखभाल के लिए रह रही नाबालिग बालिकाओं से निजी कार्य कराती महिला
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ में कुछ फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं जो हापुड़ की गढ़ रोड पर स्थित वन स्टॉप सेंटर के बताए जा रहे हैं। इस संबंध में शिकायत भी की गई है। विश्वसनीय सूत्रों ने बताया कि मामला जनपद के शीर्ष अधिकारियों के संज्ञान में हैं।
वायरल हो रही फोटो हापुड़ की गढ़ रोड पर स्थित वन स्टॉप सेंटर की बताई जा रही है जहां संरक्षण एवं देखभाल के लिए रह रही नाबालिक बालिकाओं से एक महिला उनसे अपने व्यक्तिगत एवं निजी कार्य करा रही है। शिकायत में बताया गया है कि बालिकाओं से सिर की मालिश करवाना, सिर में जू पाना, हेयर स्टाइल बनवाने के साथ-साथ अन्य निजी कार्य कराती है। वन स्टॉप सेंटर में लगे सीसीटीवी कैमरे में भी यह प्रकरण कैद हो गया और भी कई बिंदुओं पर जनपद के अधिकारियों से शिकायत की गई है। लोगों की मांग है कि मामले में तत्काल जांच कराई जाए और आरोपियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाए।
घर में है दीमक की समस्या, FREE इंस्पेक्शन के लिए करें कॉल: 8077979922























