
👁 33 views Views
अंटी में चाकू छिपाकर घूम रहे तीन युवक पुलिस ने दबोचे
हापुड, सीमन (ehapurnews.com):लोगो को डराने-धमकाने के उद्देश्य से अंटी में चाकू दबाकर घूम रहे तीन युवक पुलिस की नजर को ओझल नहीं कर सके।
हापुड पुलिस द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाये जाने हेतु चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना हापुड़ नगर पुलिस ने चैकिंग के दौरान तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिरा जिनके कब्जे से तीन अवैध चाकू बरामद किए है।आरोपी हापुड नगर के मौहल्ला हरद्वारी नगर का तुषार, आदर्श नगर का रोहन व दस्तोई रोड का राहुल है।पुलिस ने तीनो को जेल भेज दिया है।
99 स्टोर मिनी मॉल से खरीदें 99 रूपए में गर्ल्स टॉप: 8191820867






















