
सपा सुप्रीमो के दीर्घायु होने की कामना की
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): समाजवादी पार्टी के मुखिया व उत्तर प्रदेश के भूतपूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का 53 वां जन्मदिन बुधवार को सपा के पदाधिकारियों तथा कार्यकर्ताओं ने धूमधाम से मनाया और केक काटकर उनके दीर्घायु होने की कामना की। सपा दफ्तर पर उनके दीर्घायु होने के लिए हवन भी किया गया।
सपा के जिला अध्यक्ष आनंद गुर्जर सही सैकड़ो सपा कार्यकर्ता बुधवार को हापुड़ में एकत्र हुए और सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के जन्मदिन पर केक काटा और उनके दीर्घायु होने की कामना की। इस अवसर पर मौजूद सपाईयों ने संकल्प लिया कि वह मिशन 2027 की सफलता के लिए जी जान से जुड़कर कार्य करेंगे।
हापुड़ के सपा कार्यकर्ताओं ने राहगीरों को शीतल जल वितरित किया और सपा मुखिया के आह्वान पर पर्यावरण संरक्षण हेतु पौधारोपण किया। पौधारोपण अभियान 7 जुलाई तक चलेगा।
We at Kansal Classes are looking for an experienced faculty for science TGT who has a grip on all three parts.Contact us on : 7037494586
























