
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): भीषण गर्मी को देखते हुए मोहल्ला किशन गंज, हापुड़, जनपद हापुड़ स्थित जनसेवा केंद्र पर राहगीरों एवं स्थानीय लोगों के लिए शरबत वितरण का आयोजन किया गया। इस जनसेवा कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने शरबत ग्रहण कर गर्मी से राहत पाई।
कार्यक्रम में शहजाद अली, पप्पू, रोहताश सिंह, तेजवीर, महेंद्र सहित अन्य समाजसेवियों ने सेवा भाव से लोगों को शरबत पिलाया।आयोजकों ने बताया कि भीषण गर्मी के दौरान लोगों की सेवा करना ही इस कार्यक्रम का उद्देश्य है। इस प्रकार के जनहित कार्य समाज में आपसी भाईचारे, सहयोग और सेवा की भावना को बढ़ावा देते हैं।
स्थानीय लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए आयोजकों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।
MONAD UNIVERSITY: ADMISSION OPEN 2026-2027 || Free Education for Girls in Selected Courses: 8475074951,52























