
बाबूगढ़: पुलिस ने इलाके में की गश्त, चेकिंग कर 50 चालान काटे
हापुड़, सीमन/ अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ में मंगलवार रात्रि को आगामी त्योहारों एवं सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर थाना बाबूगढ़ पुलिस द्वारा सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। क्षेत्राधिकारी (सीओ) अनीता चौहान एवं थाना प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कुमार ने पुलिस बल के साथ थाना क्षेत्र के मुख्य मार्गों तथा बछलोता रोड का निरीक्षण किया।
चेकिंग अभियान के दौरान संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की गहन जांच की गई। बिना किसी उचित कारण के घूम रहे लोगों से पूछताछ कर उन्हें अनावश्यक रूप से वहां न रुकने की चेतावनी दी गई। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए करीब 50 चालान भी किए गए।
सीओ अनीता चौहान ने छपकोली स्थित श्री श्यामेश्वर महादेव मंदिर मार्ग पर लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की तथा सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने सुरक्षा में तैनात कर्मचारियों को सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने के निर्देश दिए।
थाना प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कुमार ने बताया कि आगामी शिवरात्रि पर्व के दृष्टिगत जनसुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस प्रकार के चेकिंग अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग की पीड़ित महिलाएं अब रविवार को भी डॉ. रुचिका गुप्ता से ले सकेंगी परामर्श: 8979824365























