
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ जनपद की सीडीओ श्रुति शर्मा मंगलवार की सुबह जिला संयुक्त अस्पताल पहुंची जहां उन्होंने जिला संयुक्त चिकित्सालय का औचक निरीक्षण किया। औचक निरीक्षण के दौरान उन्होंने व्यवस्थाओं का जायज लिया। इस दौरान सीडीओ श्रुति शर्मा ने मरीजों का हाल जाना और बेहतर साफ-सफाई रखने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी वार्डों में व्यवस्थाओं को देखा और अस्पताल परिसर का भी निरीक्षण किया। इसी क्रम में सीडीओ ने अल्ट्रासाउंड कक्ष व दवाइयां के रखरखाव को देखा और संबंधित को जरूरी दिशा-निर्देश दिए। अस्पताल में भर्ती मरीजों से बातचीत की। सीडीओ ने नर्सरी में भी बच्चों को भर्ती करने की व्यवस्था देखी। भर्ती बच्चों के परिजनों से बातचीत भी की। निरीक्षण के दौरान अस्पताल में बेहतर साफ-सफाई के निर्देश दिए। साथ ही निरीक्षण में सीनियर सिटीजन एवं दिव्यांगजनों के लिए पृथक काउंटर पर पर्ची बनाने की व्यवस्था के निर्देश दिए गए। दवाइयां की एक्सपायरी को चेक किया और एक्सपायरी के अनुसार पृथक रखने के निर्देश दिए। अस्पताल में मौजूद मरीजों से भी बातचीत की और संबंधित को जरूरी दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान सीएमएस डॉक्टर हेमलता ने उनका स्वागत किया।
घर में है दीमक की समस्या, FREE इंस्पेक्शन के लिए करें कॉल: 8077979922
























