
👁 16 views Views
हापुड़ में हुई बारिश से हवा की गुणवत्ता में सुधार
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ में बीती रात बदले मौसम से लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली। देर रात तेज बारिश शुरू हुई जो बुधवार की सुबह तक जारी रही। तेज बारिश के कारण हवा की गुणवत्ता में भी सुधार हुआ है और लोग शुद्ध हवा में सांस ले रहे हैं।
मंगलवार की रात अचानक मौसम ने करवट ली। इसके बाद तेज बारिश शुरू हो गई। बारिश का क्रम बुधवार की सुबह भी जारी रहा। हापुड़ के साथ-साथ बाबूगढ़, सिंभावली, गढ़मुक्तेश्वर आदि इलाकों में बारिश हुई जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली।
Admission open (2026-27)
S.A International School
Call- 9258003065 Email-id stasfee.internationalschool@gmail.com
























