
सौ दिवसीय टीबी मुक्त भारत अभियान अपने अंतिम पड़ाव पर, 2 जुलाई को होगा समापन
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ 30 जून 2026 भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा संचालित जिला अधिकारी कविता मीना के कुशल निर्देशन एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ किशोर कुमार आहूजा के नेतृत्व में सौ दिवसीय सघन टीबी मुक्त भारत अभियान अपने अंतिम चरण में पहुंच चुका है। जनपद में अभियान के अंतर्गत निर्धारित लक्ष्यों की प्राप्ति हेतु स्वास्थ्य विभाग द्वारा व्यापक स्तर पर टी0बी रोगियों की खोज, स्क्रीनिंग, जांच एवं उपचार संबंधी गतिविधियां संचालित की गईं।
अभियान के दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने सेंट्रल टी 0बी0 डिवीजन दिल्ली द्वारा चिन्हित ग्रामों एवम् स्थानों पर घर-घर जाकर संभावित टीबी रोगियों की पहचान की तथा उच्च जोखिम वाले समूहों की विशेष स्क्रीनिंग कराई। संदिग्ध मरीजों के नमूनों की जांच आधुनिक तकनीकों के माध्यम से कराई गई, जिससे टी0बी रोगियों का शीघ्र पता लगाकर उन्हें समयबद्ध उपचार उपलब्ध कराया जा सके।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ किशोर कुमार आहूजा ने बताया कि अभियान के तहत स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा सराहनीय कार्य किया गया है। जनसामान्य में टीबी के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए विभिन्न कार्यक्रमों जैसे माइकिंग नुक्कड़ नाटक एवम् कठपुतली कार्यक्रम एवम् गोष्ठियों एवं जनसंपर्क गतिविधियों का भी आयोजन किया गया।
जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ राजेश सिंह ने बताया कि सौ दिवसीय टीबी मुक्त भारत अभियान का समापन 2 जुलाई को किया जाएगा। अभियान के दौरान प्राप्त उपलब्धियों का मूल्यांकन कर आगे भी टीबी उन्मूलन की दिशा में निरंतर प्रयास जारी रहेंगे।
स्वास्थ्य विभाग ने जनपदवासियों से अपील की है कि यदि किसी व्यक्ति को दो सप्ताह से अधिक समय से खांसी, बुखार, वजन में कमी या अन्य टीबी संबंधी लक्षण हों तो निकटतम स्वास्थ्य केंद्र पर जांच अवश्य कराएं। समय पर जांच और उपचार से टीबी पूर्णतः ठीक की जा सकती है।
मोना ड्रीम गैलरी से 999/- की शॉपिंग पर 1 GIFT FREE: 9927143205, 7817840559
























